Yuzi Divorce: क्या है युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक का कारण ? जानें पूरा मामला...
पिछले कुछ महीनों से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी।
Yuzi Divorce: पिछले कुछ महीनों से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। लेकिन अब रिपोर्ट्स की माने तो क्रिकेटर और उनकी डेंटिस्ट-कम-कोरियोग्राफर पत्नी ऑफिसियली अलग हो गए हैं। पिछले कई महीनों से ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि दोनों अलग होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से अलह होने का फैलसा लिया है। धनश्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, तनाव से आशीर्वाद तक - क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है कि कैसे भगवान हमारी चिंताओं और परीक्षणों को आशीर्वाद में बदल सकते हैं? अगर आप आज किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है।
18 महीने से रह रहे थे अलग
युजवेंद्र और धनश्री गुरुवार, 20 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे कोर्ट पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने शाम करीब 4:30 बजे तलाक के कागजात पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए। जज के निर्देश पर, दोनों ने काउंसलिंग सेशन भी लिया जो करीब 45 मिनट तक चला। दोनों ने कहा कि तलाक आपसी सहमति से हुआ है। अलग हुए जोड़े ने यह भी बताया कि वे 18 महीने से अलग रह रहे थे। युजवेंद्र और धनश्री ने कंपैटिबिलिटी इशू और लेकर तलाक की मांग के पीछे का कारण बताया। इस सब के बीच, युज़ी और वर्मा दोनों ही सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर की।Yuzi Chahal's Instagram story. pic.twitter.com/mlEGpPOLLO
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 20, 2025