Yagyopaveet Sanskaar: महर्षि पाराशर गुरुकुलम में बटुकों का हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
बता दें कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात ही विद्यार्थियों को वेद की सम्पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।
Yagyopaveet Sanskaar: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित महर्षि पाराशर गुरुकुलम में 9 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार (Yagyopaveet Sanskaar) शुक्रवार 23 मई को संपन्न हुआ। महर्षि पाराशर गुरुकुलम के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय ने बताया कि उनके द्वारा संचालित गुरुकुलम के विद्यार्थियों सहित अन्य बटुकों का भी यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया है। बता दें कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात ही विद्यार्थियों को वेद की सम्पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। अब इन बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हो गया है इसलिए इनकी वेद की मुख्य शिक्षा प्रारम्भ की जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय ने बताया कि ये सभी विद्यार्थी त्रिकाल सन्ध्या करते हुए वेद वेदांग की सम्पूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। जिससे आगे चलकर सम्पूर्ण समाज को अपने ज्ञान के माध्यम से लाभान्वित कराते हुए वेद का ज्ञान प्रदान करेंगे। इस सामूहिक कार्यक्रम में एडवोकेट अनिल पाण्डेय, वैदिक शैलेश अवस्थी, प्रांशु पाण्डेय, प्रिया पाण्डेय, विभा पाण्डेय, धीरेन्द्र देव मिश्र, अंजनी मिश्र, पं.कमलेश शास्त्री आदि उपस्थित रहे।