Safety Apps For Girls: लड़कियों के लिए बड़े काम की हैं ये ऐप्स, मनचलों से करेंगी रक्षा
यहां हम आपको कुछ ऐसी मोबाइल ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लड़कियों की मनचलों से रक्षा करने के लिए बनाई गई हैं। आइए बताते हैं।
Safety Apps For Girls: जमाना चाहे जितना बदल जाए, भले ही दुनिया कितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन एक चीज जिसमें ज्यादा सुधार नहीं देखा जाता है, वह है लड़कियों की सुरक्षा। दरअसल, दिल्ली के 'निर्भया कांड' को लगभग 13 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लड़कियों की सेफ्टी बहस का मुद्दा है। आज भी ऐसे केसेस सुनने को मिलते रहते हैं। जबकि छेड़छाड़ के मामले तो बहुत ही आम है। हालांकि, बदलते समय के साथ लड़कियों को सेफ रखने व मुसीबत में उनकी मदद करने के उद्देश्य से कुछ सेफ्टी ऐप्स बनाई गई हैं। इन ऐप्स की मदद से लड़कियां सड़क पर उन्हें परेशान कर रहे मनचलों से बच सकती हैं। चलिए आपको इन ऐप्स के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में हर लड़की को पता होना चाहिए। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही आप इस ऐप पर लॉग-इन कर सकते हैं। इस ऐप को यूज करने के लिए पहले आपको यह अपने फोन में डाउनलोड करनी होगी। उसके बाद आप अपना राज्य चुनें, फिर अपना फोन नंबर डालकर लॉग-इन करें। इस ऐप में भी एक SOS बटन दिया है, जिसे दबाते ही आपको कुछ ही समय में मदद मिल जाती है। उदाहरण के लिए अगर कोई अनजाना व्यक्ति आपका पीछा कर रहा है, तो आप इस बटन को दबा सकती हैं, जिससे लोकेशन रिस्पॉन्स टीम के पास पहुंच जाएगी और आपको मदद मिल जाएगी। यह भी पढ़ें: