Mohini Dey Divorce : कौन हैं मोहिनी डे ? आखिर क्यों ए-आर रहमान के तलाक के बाद तोड़ी अपनी शादी
ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन इन दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्च में बने हुए हैं।
Mohini Dey Divorce : ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन इन दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्च में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने शादी के 29 साल बाद बीवी सायरा बानो से अलग होने का फैसला लिया, जिससे उनके फैंस अभी तक सकतें में हैं। इस बारे में ए-आर रहमान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा था कि हमें इस बात की आशा थी कि हम अपने 30 साल तक पहुंच जाएंगे लेकिन ऐसा लगता है कि हर एक चीज का बड़ा ही अनदेखा अंत होता है। इसके अलावा एआर रहमान ने ये भी कहा कि फिलहाल आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। आपको बता दें, उनके तलाक की घोषण करने के चाँद घंटों बाद उन्हीं के बैंड की बॉसिस्ट मोहिनी डे ने अपने पति को तलाक दे दिया है। मोहिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकरी दी है।