जब रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने लड़कियों की वजह से होली पार्टीज में जाना कर दिया था बंद, जानें पूरा किस्सा
एक बार दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने खुलासा किया था उन्होंने और ऋषि कपूर ने एक खास वजह से होली पार्टीज में जाना बंद कर दिया था।
Randhir Rishi Kapoor Holi parties: कपूर फैमिली हिंदी सिनेमा के पहले परिवारों में से एक है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, उनकी पीढ़ी दर पीढ़ी ने सिनेमा में काफी योगदान दिया है। खैर, कपूर परिवार के फैमिली फंक्शन भी देखने लायक होते हैं। उनके हर समारोह में सितारों का मेला देखने को मिलता था, क्योंकि पूरा परिवार ही स्टार है। एक बार दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने खुलासा किया था कि उन्होंने और उनके भाई ऋषि कपूर ने होली की पार्टियों में जाना बंद कर दिया था। दरअसल, 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' के दौरान, रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा के साथ शो में शामिल हुए थे। इस दौरान, उन्होंने बताया था कि बचपन में उन्हें लड़कियों से भरी होली की पार्टियों में जाना बहुत पंसद था। वहीं, जब कपिल ने पूछा कि कौन सा स्टार होली पार्टियों के दौरान गाना-बजाना और नाचना पसंद करता था, तो इस पर अभिनेता ने पुरानी यादें ताजा की थीं।