Vikrant Massey Announce Retirement : अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से की संन्यास की घोषणा, ये है असली वजह
टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।
Vikrant Massey Announce Retirement : टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी एक्टिंग को दर्शको ने नहीं बल्कि बड़े-बड़े निर्देशक और निर्माताओं ने भी काफी पसंद किया है। 12th फेल और द साबरमती रिपोर्ट्स से उन्हें लोगों काफी प्यार मिला। इतना ही नहीं द साबरमती रिपोर्ट्स के लिए उन्हें देश के प्रधामंत्री से भी प्रशंसा मिली। अपने फ़िल्मी करियर के ऊँचे पड़ाव पर चल रहे, विक्रांत मैसी 37 साल की उम्र में एक्टिंग से संन्यास की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से सबको काफी हैरानी हो रही है। आपको बता दें, सोमवार 2 dec सुबह, विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके यह घोषणा की जिसके कारण उनके प्रशंसकों को काफी धक्का लगा है। उन्होंने इस नोट में बताया है की वे 2025 के बाद एक्टिंग से पीछे हट जाएंगे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक नोट में अभिनेता ने लिखा, पिछले कुछ साल और उससे आगे अभूतपूर्व रहे हैं। मैं आपके अमिट समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं. लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब घर वापस जाने का समय आ गया है। एक पति, पिता और एक बेटे के रूप में. और एक अभिनेता के रूप में भी।