तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा कब करेंगे शादी? एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा
हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की मां ने बताया कि उनकी बेटी और करण कुंद्रा कब शादी करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं।
Tejasswi Prakash Karan Kundrra Marriage: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी जगत के पॉपुलर कपल हैं, जिनके प्यार की शुरुआत रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में हुई थी। कपल की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। तब से दोनों रिश्ते में हैं। वहीं, उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी की मां ने खुलासा किया कि वे दोनों कब शादी कर रहे हैं। अपनी मां के इस जवाब से तेजस्वी प्रकाश थोड़ी हैरान दिखीं। फराह खान ने पुष्टि करने के लिए पूछा कि क्या लड़के का नाम करण है, तो तेजस्वी की मां ने बताया कि दूल्हा वास्तव में करण ही है। इस जवाब पर शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी खुश हो गए। 'बिग बॉस 15' विनर ने कहा था, "हम एक रियलिटी शो में मिले थे। यह दिवाली के सीक्वेंस के दौरान था। हमने डांस किया और एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए आगे बढ़े, लेकिन तभी कुछ हुआ। हां! मैं मजाक नहीं कर रही हूं। हमारे आस-पास हर कोई बधाई देने में बिजी था, लेकिन पांच मिनट के लिए, हम बस खड़े रहे, तो वही वह पल था।"