Talent Got Pakistan : भारतीय यूट्यूबर समय रैना के शो की कॉपी करने पर ट्रोल हुआ पाकिस्तानी शो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियों
समय रैना का पॉपुलर यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लैटेंट इन दिनों यूट्यूब की दुनिया में तहलका मचा रहा है।
Talent Got Pakistan : समय रैना का पॉपुलर यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लैटेंट इन दिनों यूट्यूब की दुनिया में तहलका मचा रहा है। आप सभी ने कभी न कभी इस शो के एपिसोड जरूर देखे होंगे। इतना ही नहीं इस शो के कई क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल भी होते रहते हैं। इसका कॉन्सेप्ट काफी सिंपल है। शो में कंटेस्टेंट आते हैं और तय समय पर अपना टैलेंट दिखाते हैं। इसके बाद सभी जज उन्हें 10 में से नंबर देते हैं और सभी नंबरों को जोड़कर एक औसत निकाला जाता है। इसके बाद कंटेस्टेंट के नंबरों का मिलान उनके शो से पहले खुद को दिए गए नंबरों से किया जाता है और नंबर मैच होने पर उन्हें कुछ पैसे दिए जाते हैं।
Pakistanis copied Samay Raina's India's Got Latent. But they got roasted by the participants as the organisers could not afford prize money. Typical Pakistan 😆 pic.twitter.com/03i6PcnArf
— Johns (@JohnyBravo183) December 5, 2024