स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद होली न खेलने के लिए हुए ट्रोल, एक्ट्रेस ने लगाई लताड़
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद को होली न खेलने के लिए ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई। आइए आपको बताते हैं।
Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को 'समाजवादी पार्टी' के नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। उनकी शादी की तस्वीरें देख हर कोई हैरान था। हालांकि, जहां एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए खुश थे, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया था। इस समय भले ही स्वरा अपने पति और बेटी के साथ फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं, लेकिन समय-समय पर उन्हें ऑननलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ ही जाता है। हालांकि, जैसे ही स्वरा ने ये तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इनमें से कुछ ने फहाद के रंगों से न खेलने के पीछे का कारण पूछा। एक कमेंट में लिखा था, "आपके पति ने रंग क्यों नहीं लगाए?" जबकि दूसरे ने लिखा था, “स्वरा आपके पति का रंग न खेलना बहुत कुछ कहता है”। अपने पति को सोशल मीडिया पर ट्रोल होते देख स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए लताड़ लगाई। स्वरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर होली की तस्वीरें फिर से पोस्ट कीं, साथ में एक मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, "हैप्पी होली! एक छोटी सी याद: लोगों को खेलने के लिए मजबूर किए बिना हमारे त्योहार मनाना और खुशियां बांटना संभव है।"