Sunita Ahuja: गोविंदा से तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा ने की पहली पोस्ट शेयर, फैंस ने की ये रिक्वेस्ट
गोविंदा और सुनीता को बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में माना जाता है, हाल ही में तलाक की अफवाहों ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया।
Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा को बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक माना जाता है, यही वजह है कि हाल ही में तलाक की अफवाहों ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा को छह महीने पहले तलाक का नोटिस भेजा था, जिसमें एक 30 वर्षीय मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, पिछले इंटरव्यू में सुनीता ने स्पष्ट किया कि वे अलग रह रहे हैं, लेकिन यह वैवाहिक मुद्दों के कारण नहीं है हालांकि, फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और इस पर कई नेगेटिव कमेंट्स किए। लोग इतने सख्त थे कि उन्होंने यहां तक लिख दिया, सिंदूर हटाओं। हालांकि, कुछ लोगों ने सुनीता से अनुरोध किया कि वह गोविंदा के साथ एक तस्वीर शेयर करें और इन तलाक की अफवाहों को खत्म करें।