सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे की 30 साल बाद हुई मुलाकात, आंखों से किया इशारा, वीडियो वायरल
हाल ही में, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की 30 साल बाद राज ठाकरे संग मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है। आइए आपको दिखाते हैं।
Sonali Bendre And Raj Thackeray Viral Video: सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं, जिनकी खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। 90 के दशक की सबसे क्यूट और ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक सोनाली इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिसकी वजह है उनका एक वायरल वीडियो। दरअसल, 28 फरवरी को राज ठाकरे की पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' (मनसे) द्वारा मुंबई में'मराठी भाषा गौरव दिवस' के मौके पर एक बुक एग्जीबिशन आयोजित की गई, जिसमें सोनाली भी शामिल हुईं। खैर, वर्तमान में आते हैं और बात करते हैं सोनाली के लेटेस्ट वायरल वीडियो के बारे में (Sonali Bendre And raj thackeray Viral Video), जिसमें वह ठाकरे को आंखों से इशारा करती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट खत्म होने के बाद राज ठाकरे, सोनाली और शारवरी वाघ को चलने के लिए कहते हैं। फिर दोनों एक्ट्रेसेस आगे बढ़ जाती हैं, लेकिन सोनाली पीछे मुड़कर कुछ पलों के लिए ठाकरे का इंतजार करती हैं और फिर उन्हें भी अपने साथ चलने के लिए कहती हैं। यहां बताने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस ठाकरे को अपने साथ चलने के लिए आंखों से इशारा करती हैं, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 'मराठी भाषा गौरव दिवस' के बारे में बात करें, तो इस इवेंट में ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे भी शामिल हुई थीं। उनके अलावा, इस प्रोग्राम में बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें विक्की कौशल, रितेश देशमुख और अशोक सराफ शामिल हैं।