Shraddha Kapoor With Andrew Garfield : 'स्पाइडर-मैन' एंड्रयू गारफील्ड के साथ श्रद्धा कपूर ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज
श्रद्धा कपूर हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर
Shraddha Kapoor With Andrew Garfield : श्रद्धा कपूर हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक करती हुई नजर आई। श्रद्धा की इस वाक ने इंटरनेट में धूम मचा दी। श्रद्धा कपूर के साथ इस मौके पर स्पाइडर- मैन अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड के साथ रेड कारपेट पर पोज सेट हुए नजर आई। श्रद्धा ने भारतीय डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन की गई रंग-बिरंगी सजावट से सजी एक शाही गाउन पहनी थी। उन्होंने द अमेजिंग स्पाइडर-मैन अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड के साथ भी पोज दिया जिससे कुछ प्रशंसक हैरान थे, जबकि कुछ ने इस पल पर मजेदार प्रतिक्रिया दी।