अजीबोगरीब मामला! 13 साल का बच्चा प्लेन के पहिए पर बैठ काबुल से दिल्ली पहुंचा
Kabul to Delhi: फ्लाइट में पहली बार बैठने वाले कई लोगों को थोड़ा भय लगता है। लेकिन आज जिस अजीबोगरीब मामला के बारे में आपको बताएंगे, उस पर शायद कोई यकीन कर पाए। प्लेन के पहिए पर बैठकर एक बच्चा काबुल से दिल्ली तक पहुंचा। जब फ्लाइट लैंड हुई तो उसके पास उस लड़के को देख एयरलाइन के सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। जब उस लड़के से बातचीत की गई तो पता चला कि वो बच्चा विमान के लैंडिंग गियर वाले हिस्से में छिपकर आया था।