शहबाज सिर्फ नाम के 'शरीफ'? युवा अभिनेत्री को घूरते दिखे पाकिस्तानी PM, वायरल हुआ वीडियो
पाक पीएम शहबाज शरीफ का एक वीडियो वायरल, जिसमें वे अभिनेत्री को अजीब तरह से घूरते दिखे। सोशल मीडिया पर छवि को लेकर उठे सवाल।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक पुराना वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, और इसने भारत से लेकर पाकिस्तान तक में तूफान ला दिया है। वीडियो में शहबाज शरीफ को युवा अभिनेत्री मावरा होकेन को अजीब तरह से घूरते हुए देखा जा सकता है। यह एक ऐसा व्यवहार था जिसकी किसी प्रधानमंत्री से बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की जाती। यह वीडियो 2023 के एक अवार्ड फंक्शन का है, जहां मावरा को सम्मानित किया गया था, लेकिन शहबाज का उनकी तरफ देखने का तरीका इतना अजीब था कि अब सोशल मीडिया पर उन्हें "सिर्फ नाम के शरीफ" करार दिया जा रहा है। क्या यह सिर्फ एक भूल थी या फिर पाकिस्तानी नेताओं की मानसिकता को दिखाता है?
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मावरा होकेन स्टेज पर आती हैं, तो शहबाज शरीफ उन्हें अवार्ड देते हैं। लेकिन जैसे ही मावरा स्टेज से जाने लगती हैं, शहबाज लगातार उन्हें घूरते रह जाते हैं। ये एक ऐसा व्यवहार रहा जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। कई लोगों ने कहा कि यह एक प्रधानमंत्री के लिए अनुचित है, जबकि कुछ ने इसे "शर्मनाक" बताया। पाकिस्तान में भी इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं, जहां लोगों ने शहबाज के "अभद्र व्यवहार" की निंदा की है।Apparently Shehbaz Sharif is not that Sharif 😂😂 pic.twitter.com/RzzitJgJlI
— Cabinet Minister, Ministry of Memes,🇮🇳 (@memenist_) May 28, 2025