Sanam Teri Kasam Re Release: सनम तेरी कसम की री-रिलीज में शानदार एडवांस बुकिंग, बिक गए इतने करोड़ की टिकट्स
2016 की जबरदस्त रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हैरानगी की बात है कि जो मूवी सालों पहले बॉक्स ऑफिस पर अपना नाम नहीं बना पाई थी
Sanam Teri Kasam Re Release: 2016 की जबरदस्त रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हैरानगी की बात है कि जो मूवी सालों पहले बॉक्स ऑफिस पर अपना नाम नहीं बना पाई थी, अब वह री-रिलीज में धमाल मचाती दिखाई दे रही है। एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ही सनम तेरी कसम ने करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है। पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो चुकी हैं। ज्यादातर फ़िल्में अपनी ओरिजिनल रिलीज़ पर इतना हिट नहीं हुई थी। परन्तु री-रिलीज में खूब नाम बनाया है।