जब सलमान खान के पिता सलीम खान ने बेटे के शादी न करने की बताई थी वजह, कहा था- 'वह अपनी मां..'
एक बार एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपने बेटे के शादी न करने की वजह बताई थी। आइए आपको भी बताते हैं।
Salman Khan marriage: सलमान खान बी-टाउन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है। 2025 में वह 60 साल के हो जाएंगे, लेकिन उनके फैंस को अभी भी उनकी शादी का इंतजार है। एक्टर का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। वैसे, तो समय-समय पर सलमान ने भी अपनी शादी के बारे में बात की है, लेकिन एक बार उनके पिता ने खुलासा किया था कि उनके बेटे ने शादी क्यों नहीं की। सलीम ने कहा था, "जब वह कमिटेड हो जाता है, तो वह अपने पार्टनर में अपनी मां ढूंढता है। वो तो पॉसिबल नहीं है। मां जो काम करती है, जैसे बच्चे को सुबह स्कूल छोड़ने जाना, उसका नाश्ता बनाना, शाम को उसका होमवर्क कराना। तो ऐसा तो हो नहीं सकता।'' सलीम ने ये भी बताया कि सलमान का ये सोचना गलत था कि उनकी गर्लफ्रेंड को शादी के बाद करियर छोड़कर घर पर बैठ जाना चाहिए।