Saif Ali khan Case : सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, हाथ लगा ये पुख्ता सबूत...
पिछले हफ़्ते अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर उनके घर में हुए हमले को के मामले में पुलिस ने आरोपी बांग्लादेशी नागरिक को तीन दिन बाद पकड़ लिया था।
Saif Ali khan Case : पिछले हफ़्ते अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर उनके घर में हुए हमले को के मामले में पुलिस ने आरोपी बांग्लादेशी नागरिक को तीन दिन बाद पकड़ लिया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने में जुटी है। हाल ही में पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। बांद्रा पुलिस ने बुधवार शाम को हमले के दौरान टूटे चाकू का तीसरा और आखिरी टुकड़ा बरामद किया। आरोपी शरीफ़ुल फ़कीर ने इसे अभिनेता के सेंट थेरेसा रोड स्थित सतगुरु शरण स्थित घर से लगभग 1.4 किलोमीटर दूर एसवी रोड पर बांद्रा तालाब के पास फेंक दिया था। बांद्रा पुलिस अब अभिनेता के बयान का इंतज़ार कर रही है, बता दें, सैफ मंगलवार को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट आए हैं। Saif Ali Khan Case[/caption] पुलिस ने बताया, 'हमने आरोपी की शर्ट और टोपी बरामद कर ली है, जिसका जिक्र सैफ की घर पर रहने वाली नर्स एलियम्मा फिलिप ने अपनी शिकायत में किया था। इस छानबीन में टीम को दुपट्टा और चाकू के सभी हिस्से भी मिले। बरामद सामग्री को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया आरोपी ने चाकू ठाणे के रेस्टोरेंट से चुराया था, जहां वह काम करता था। ये भी पढ़ें :