Saif Ali Khan Attack : सैफ अली खान पर चाकू से नहीं हुआ था हमला ? फोरेंसिक एक्सपर्ट ने किया चौकाने वाला खुलासा
सैफ अली खान (Saif Ali Khan Attack) पर हुए हमले के लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहें हैं।
Saif Ali Khan Attack : सैफ अली खान (Saif Ali Khan Attack) पर हुए हमले के लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहें हैं। बता दें, 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान पर उनके घर में उनपर एक हमलावर ने चाक़ू से हमला कर दिया था। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और लीलावती अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच, फोरेंसिक विशेषज्ञ ने चाकू से चोट के दावे को खारिज कर दिया और बांद्रा पुलिस स्टेशन को सौंपी गई लीलावती अस्पताल की मेडिको-लीगल रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। हालांकि लीलावती अस्पताल की रिपोर्ट में बताया गया है कि सैफ की सर्जरी हुई है और डॉक्टरों ने सैफ की रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला है, जिसकी तस्वीर भी उसी समय दिखाई गई थी। दूसरी ओर, पुलिस ने दावा किया है कि चाकू का दूसरा टुकड़ा सैफ के अपार्टमेंट से बरामद किया गया है, जहां घटना हुई थी और आखिरी टुकड़ा बांद्रा तालाब से बरामद किया गया है, जहां हमलावर ने चाकू फेंका था।