सैफ पर हमला करने वाले ने शाहरुख़ खान के घर की भी की थी रेकी, CCTV से हुआ खुलासा
Saif Ali Khan attack सैफ अली खान पर हमला करने वाला व्यक्ति पकड़ लिया गया है। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है और अब उससे पूछताछ करेगी।
Saif Ali Khan attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पिछले एक दिन से हमलावर की तलाश कर रही थी। 16 जनवरी को यह व्यक्ति सैफ और करीना कपूर के घर में घुस आया था, जहां सैफ से उसकी हाथापाई हुई। घर में चोरी करने के इरादे से घुसे इस व्यक्ति ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने यह भी पता लगाया है कि सैफ के घर में घुसने से पहले वह शाहरुख खान के घर के पास भी पहुंचा था। सैफ अली खान का इलाज लीलावती अस्पताल में जारी है। इस बीच, उनका हालचाल जानने के लिए उनके परिवार के सदस्य अस्पताल आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैफ और करीना कपूर के घर के पास स्थित बिल्डिंग के CCTV फुटेज से हमलावर की पहचान हो गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने शाहरुख खान के घर मन्नत की भी रेकी की थी।