Rishabh Shetty: ऋषभ शेट्टी की 'द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी...
छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती मनाई जाती है, ऐसे मे 'द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज' का पोस्टर जारी किया गया।
Rishabh Shetty: हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती मनाई जाती है, ऐसे में ऋषभ शेट्टी की अगली ऐतिहासिक फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' का पहला पोस्टर जारी किया गया। इस फ़िल्म में ऋषभ शेट्टी महान मराठा योद्धा की मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी किए गए पहले पोस्टर में शेट्टी को मराठा शासक के रूप में दिखाया गया है, जिसमें शक्ति, भक्ति और बहादुरी का प्रदर्शन किया गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्स्ट लुक
पोस्टर के साथ, निर्माताओं ने एक कैप्शन भी शामिल किया है, जिसमें लिखा है, "जय भवानी! जय शिवाजी! हर हर महादेव !! सबसे महान योद्धा राजा, #ThePrideOfBharat #ChhatrapatiShivajiMaharaj की 395 वीं जयंती पर, हम गर्व से पहला लुक पेश करते हैं, जिसमें पूरे राज्य की नियति को बदलने वाले महान राजा की ताकत और भक्ति को दर्शाया गया है। उन्होंने साथ ही लिखा बहादुरी, सम्मान और स्वराज्य की उनकी असाधारण गाथा को जीवंत करना हमारे लिए सर्वोच्च सम्मान की बात है। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।Jai Bhavani! Jai Shivaji! Har Har Mahadev!! On the 395th Birth Anniversary of the greatest warrior king, #ThePrideOfBharat #ChhatrapatiShivajiMaharaj, we proudly present the first look, showcasing the strength and devotion of the legendary king who changed the destiny of the… pic.twitter.com/E5SDIKkeFH
— Sandeep Singh (@thisissandeeps) February 19, 2025