Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया को मिल रही हैं जान से मारने की धमकी, मां के क्लिनिक पर घुसे लोग
रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।
Ranveer Allahbadia: पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। इस बारे में रणवीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंटाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है। हाल ही में रणवीर जाँच के लिए मुंबई पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं हो पाए थे, जिसके बाद उन्होंने यह पोस्ट शेयर किया।अल्लाहबादिया ने इंस्टाग्राम पर अपना डर व्यक्त किया और कहा कि लोग कह रहे हैं कि "वे मुझे मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को चोट पहुँचाना चाहते हैं"। Ranveer Allahbadia[/caption] रणवीर को उनके विवादित बयान की जांच के लिए गुरुवार को खार पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। लेकिन जब वह उपस्थित नहीं हो सके, तो पुलिस ने दूसरा समन जारी किया और उन्हें शुक्रवार को उपस्थित होने के लिए कहा। हालांकि पॉडकास्टर ने खार पुलिस से उनके आवास पर उनका बयान दर्ज करने का अनुरोध किया था, लेकिन पुलिस ने इसे ठुकरा दिया था। ये भी पढ़ें : Ranveer Allahbadia: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के चलते रणवीर इलाहाबादिया से पुलिस का नहीं हो पा रहा संपर्क, घर पर लगा ताला
मैं और टीम कर रहें हैं पुलिस का सपोर्ट
मैं और मेरी टीम पुलिस और अन्य सभी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों के लिए उपलब्ध रहूंगा। माता-पिता के बारे में मेरी टिप्पणी असंवेदनशील और अपमानजनक थी। बेहतर करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं वास्तव में माफी चाहता हूं। मैं देख रहा हूं कि लोगों से मौत की धमकियां आ रही हैं जो कह रहे हैं कि वे मुझे मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। लोगों ने मरीज बनकर मेरी मां के क्लिनिक पर हमला किया है। मुझे डर लग रहा है और मुझे नहीं पता कि क्या करना है। लेकिन मैं भाग नहीं रहा हूं। मुझे पुलिस और भारत की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है।— Ranveer Allahbadia (@BeerBicepsGuy) February 15, 2025