Ram Gopal Verma : फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को हुई 3 महीने की जेल, इस मामले में जारी हुआ गैर-जमानती वारंट
मंगलवार को मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में निर्देशक राम गोपाल वर्मा को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है।
Ram Gopal Verma : मंगलवार को मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में निर्देशक राम गोपाल वर्मा को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब सात साल तक मामले की सुनवाई के बाद मुंबई कोर्ट ने उनके नाम पर गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस सुनवाई के दौरान राम गोपाल वर्मा कोर्ट में मौजूद नहीं थे। कोर्ट ने फिल्म निर्माता को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत आरोपी माना है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर 3.72 लाख रुपये देने का भी निर्देश दिया है। 62 वर्षीय फिल्म निर्माता मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सत्या, कंपनी और सरकार जैसी बड़ी फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें, उन्होंने शूल के लिए हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। ये भी पढ़ें :