Radhika Merchant Photos: ननद की गरबा नाइट में छाईं राधिका, रानियों सी सजकर तैयार हुई नई दुल्हन

Update: 2024-10-14 09:05 GMT
Radhika Merchant Photos: अंबानी परिवार किसी ना किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहता हैं। अंबानी परिवार में सभी त्योहार भी बड़ी धूम-धाम से मनाए जाते हैं, हाल ही में अंबानी परिवार ने मुकेश अंबानी और पूरे परिवार ने देवी भगवती की पूजा-अर्चना की और गरबा नाइट का भी आयोजन किया। इस दौरान अब ईशा अंबानी की गरबा नाइट से राधिका मर्चेंट का लुक तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस बहुत खुश होते नजर आ रहे हैं।
गरबा नाइट में अंबानी परिवार ने किया एन्जॉय
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने गरबा नाईट ऑर्गनाइज किया, जिसमें राधिका मर्चेंट ने अपना जादू चला दिया। बता दें कि ननद की गरबा नाइट में राधिका ने पारंपरिक गुजराती लुक चुना। जिसमें राधिका बहुत खूबसूरत लग रही थी। इससे पहले भी राधिका ने अपनी शादी के लुक से सुर्खियां बटोरी थी, अब इस डांडिया में भी उन्होंने गुजराती स्टाइल चनिया-चोली पहनी थ, जिसमें वह बहुत जबरदस्त लग रही थी।
गरबा नाइट में छाईं राधिका
गरबा नाइट के लिए राधिका ने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया नीले रंग का ट्रेडिशनल लहंगा वियर किया था। साथ ही थराड मिरर घाघरा चुना था, नीले लहंगे पर हाथों से सफेद धागों से कढ़ाई हुई है। लहंगे में लाल और हरे रंग के कॉम्बिनेशन ने चार चांद लगा दिया, लहंगे पर बहुत ही प्यारा मिरर वर्क हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने गुजराती स्टाइल में मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है।
ड्रेस के साथ पहनी एक्सेसरीज
राधिका के लुक को मीनाकारी हार ने कमाल बना दिया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नई नवली दुल्हन ने मंगलसूत्र भी पहन रखा था, इस लुक के साथ राधिका का हेयरस्टाइल भी बहुत कमाल लग रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने ग्लॉसी लिप्स, काजल और छोटी सी बिंदी के साथ अपना लुक पूरा किया।

Similar News