PM Modi: पीएम मोदी ने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को लेकर की सराहना कहा, 'पूरे देश में हलचल मचा रही है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्की की हालिया रिलीज़ फ़िल्म छावा की प्रशंसा की है जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज़ फ़िल्म छावा की प्रशंसा की है जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फ़िल्म के बारे में बात करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह "पूरे देश में धूम मचा रही है"। पीएम मोदी ने शोबिज़ इंडस्ट्री में उनके अविश्वसनीय योगदान के लिए महाराष्ट्र और मुंबई दोनों की सराहना की और मराठी और हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उनके प्रयासों को सरहाया। Chhaava[/caption] फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर भी छाया हुआ है, इतना ही नहीं यह फिल्म अपने पहले हफ़्ते में भी खूब कमाई कर रही है। शुक्रवार को फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के साथ छावा के बॉक्स ऑफिस अपडेट को शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि छावा 2025 में ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।