न्यूजीलैंड की संसद में अपना ही न्यूड फोटो दिखाकर सनसनी फैलाने वाली सांसद का मकसद क्या था?
न्यूजीलैंड की सांसद लॉरा मैकक्लर ने संसद में AI से बनी न्यूड फोटो दिखाकर डीपफेक की खतरनाक सच्चाई उजागर की। क्या अब कानून बदलेंगे?
न्यूजीलैंड की संसद में एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। ACT पार्टी की सांसद लॉरा मैकक्लर ने बहस के दौरान अपनी ही न्यूड तस्वीर सदन में दिखाई, लेकिन असल मायने में यह तस्वीर असली नहीं थी। यह AI द्वारा जेनरेट की गई एक डीपफेक इमेज थी, जिसे उन्होंने महज पांच मिनट में ऑनलाइन टूल की मदद से बनवाया था। सवाल यह है कि एक सांसद ने ऐसा चौंकाने वाला कदम क्यों उठाया? क्या यह सिर्फ एक प्रोपोगैंडा था या फिर डिजिटल दुनिया में बढ़ रहे खतरों की ओर ध्यान खींचने की कोशिश?
5 मिनट में बन सकती है किसी की भी न्यूड इमेज!
लॉरा मैकक्लर ने संसद में अपनी AI जेनरेटेड न्यूड तस्वीर दिखाकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक साधारण गूगल सर्च के जरिए मिली वेबसाइट पर महज पांच मिनट में अपनी यह तस्वीर बनवाई। उनका मकसद साफ था..यह दिखाना कि आज के दौर में किसी की भी नकली अश्लील तस्वीर बनाना कितना आसान हो गया है। डीपफेक टेक्नोलॉजी के इस दुरुपयोग से न केवल सामान्य लोग बल्कि सेलेब्रिटीज और राजनेता भी अछूते नहीं हैं। मैकक्लर ने चेतावनी दी कि अगर इस पर जल्द कानून नहीं बनाया गया, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।🇳🇿 MP HOLDS UP AI-NUDE OF HERSELF IN PARLIAMENT TO FIGHT DEEPFAKES
New Zealand politician Laura McClure held up an AI-generated nude of herself in Parliament to push a law against fake explicit images. She made it at home to show how easy it is to create deepfakes that can ruin… pic.twitter.com/G74KLOoh7o — Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 2, 2025