Nayanthara vs Dhanush : नयनतारा और धनुष के कॉपीराइट विवाद में हुई अभिनेता की बड़ी जीत, अदालत ने सुनाया ये फैसला...
मद्रास हाई कोर्ट ने नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को खारिज करने की नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है.
Nayanthara vs Dhanush : मद्रास हाई कोर्ट ने नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को खारिज करने की नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है. जिसमें धनुष ने उनकी बिना अनुमति के अपनी डॉक्यूमेंट्री में 3-सेकंड की फिल्म क्लिप (धनुष द्वारा निर्मित) का उपयोग करने पर मुकदमा दायर किया गया था। धनुष की वंडरबर फिल्म्स प्राइवेट ने एक याचिका दायर कर उच्च न्यायालय से आवेदन किया था कि वह तमिलनाडु में मुंबई स्थित कंपनी लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान करे। आपको बता दें, इस कंपनी के माध्यम से नेटफ्लिक्स भारत (netflix india) में अपने कंटेंट इन्वेस्टमेंट की रिपोर्ट करता है। हालांकि धनुष ने कानूनी कार्यवाही करने से पहले एक चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर नयनतारा (nayantara) की डॉक्यूमेंट्री में विवादित कंटेंट को 24 घंटे के भीतर नहीं हटाया गया तो वे कानूनी कदम उठाएंगे। ऐसा न करने पर मेरे मुवक्किल को आपके मुवक्किल और नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. जिसमें 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगना भी शामिल है, लेकिन यह उस तक ही सीमित नहीं है। जिसके बाद नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर ओपन लेटर शेयर किया, जिसमें धनुष की आलोचना करते हुए कहा गया था कि उन्होंने कुछ सेकंड की फुटेज के इस्तेमाल के लिए 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगकर "अब तक के सबसे निचले स्तर" पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा नयनतारा ने शाहरुख खान, चिरंजीवी, राम चरण और अन्य निर्माताओं को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट भी साझा की, जिन्होंने उन्हें अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए अपनी फिल्मों के फुटेज का उपयोग करने की अनुमति दी और "बिना किसी हिचकिचाहट और देरी के" अपनी मंजूरी दे दी। ये भी पढ़ें