Nayanthara: सालों बाद फिल्म लॉन्च में पहुंचकर नयनतारा ने फैंस को किया हैरान
अभिनेत्री नयनतारा ने गुरुवार को चेन्नई में अपनी अगली फिल्म मुकुथी अम्मान 2 के लॉन्च में नजर आई।
Nayanthara: अभिनेत्री नयनतारा ने गुरुवार को चेन्नई में अपनी अगली फिल्म मुकुथी अम्मान 2 के लॉन्च में नजर आई। इस इवेंट में शामिल होकर नयनतारा ने अपने फैंस को हैरान कर दिया। बता दें, नयनतारा किसी भी फिल्म इवेंट या प्रमोशन में भाग नहीं लेती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म जवान के प्रमोशन में भी हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन इस इवेंट में उन्हें देखकर कई लोग चौंक गए।
#Nayanthara who usually don't attend Film Pooja has now came in for #MookuthiAmman2 launch !!
Here is the First shot of the film 🎬 pic.twitter.com/gNrzaFuNKN — AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) March 6, 2025
मुकुथी अम्मान 2 के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई एक्ट्रेस
गुरुवार को मुकुथी अम्मान 2 के लॉन्च पर नयनतारा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। लाल और सुनहरे रंग की साड़ी पहने, अभिनेत्री ने पूजा समारोह में भाग लिया और फिल्म के लिए अपना पहला शॉट भी दिया। इसके अलावा दूसरे वीडियों में उन्हें दिव्यदर्शिनी ‘डीडी’ नीलकंदन, खुशबू सुंदर, मीना और रेगेना कैसांद्रा के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखाया गया है। जब खुशबू ने भी इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, “और हम चल पड़े,” जिस पर रेगेना ने कमेंट किया, “अम्मान 1 2 3 और हम…एक खूबसूरत यात्रा पर निकल पड़े।”— GetsCinemaa (@GCinemaa62584) March 6, 2025