Nargis Fakhri: एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने बॉयफ्रेंड टोनी बेग से रचाई शादी, सोशल मीडिया से मिला हिंट...
रॉकस्टार अभिनेत्री नरगिस फाखरी अब शादीशुदा हैं। ख़बरें आ रही हैं, कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड टोनी बेग के साथ शादी कर ली है।
Nargis Fakhri: रॉकस्टार अभिनेत्री नरगिस फाखरी अब शादीशुदा हैं। ख़बरें आ रही हैं, कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड टोनी बेग के साथ शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी लॉस एंजिल्स में हुई और केवल कुछ लोगों को आमंत्रित किया गया था। यह एक निजी शादी थी जो कैलिफोर्निया के एक आलीशान होटल में हुई थी। शादी की एक अंदरूनी तस्वीर जिसमें नरगिस और टोनी के नाम के पहले अक्षर वाला बड़ा केक दिखाया गया था, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऐसे में आप जानना चाहेंगे तो कौन है टोनी बेग? वह टेलीविजन निर्माता जॉनी बेग के भाई हैं। टोनी बेग अमेरिका में पैदा हुए कश्मीरी हैं। उनके पिता शकील अहमद बेग ने जम्मू और कश्मीर के उप महानिरीक्षक के रूप में कार्य किया। बताया जा रहा है, नरगिस फाखरी और टोनी बेग ने शादी करने से पहले लगभग तीन साल तक डेट किया। जानकारी के अनुसार,अभिनेत्री अपनी शादी को निजी रखना चाहती थीं। एक सूत्र के हवाले से बताया कि "नरगिस और टोनी दोनों ने यह सुनिश्चित किया कि शादी में कोई भी दोनों की तस्वीरें न खींचे। यह एक बेहद निजी समारोह था जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक शादी की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ये भी पढ़ें : Mahakumbh Girl: वसीम रिजवी के खिलाफ सनोज मिश्रा ने उठाया ये बड़ा कदम, मोनालिसा को लेकर लगाए थे आरोप