MTV Roadies : नेहा धूपिया ने रोडीज में इस बात को लेकर उड़ाया एल्विश यादव का मजाक, कहा...
एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार जज पैनल में एल्विश यादव की एंट्री हुई है
MTV Roadies : एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार जज पैनल में एल्विश यादव की एंट्री हुई है ,वहीं रणविजय ने भी इस बार शो में वापसी की है। जिसके चलते शो को काफी पॉपुलरिटी मिल रही है। हाल के एक एपिसोड में देखा गया की, नेहा धूपिया ने एल्विश यादव पर का मजाक उड़ाते हुए हुए उनपर कटाक्ष किया। नेहा के इस बयान से रिया चक्रवर्ती भी हैरान हो गई। रिया (riya chakraborty) ने एल्विश के समर्थन में कहा, "यह तो अपमान है। वह यह कह रही है कि आपका अपना दिमाग नहीं है, जो एक गैंग लीडर के लिए ठीक नहीं है।" प्रिंस नरूला ने एल्विश को यह भी बताया कि नेहा उनके भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रही है, जिस पर यूट्यूबर ने कहा, "ऐसे तो कई आ गए।" इससे पहले, रणविजय सिंह ने एक बयान में शो के बारे में अपनी उत्सुकता साझा की और कहा, "'एमटीवी रोडीज' हमेशा मेरे लिए घर जैसा रहा है और इस मील के पत्थर वाले सीजन का हिस्सा बनना वाकई खास है। डबल क्रॉस थीम के साथ, प्रशंसकों को अब तक की सबसे गहन और अप्रत्याशित 'एमटीवी रोडीज' यात्रा देखने को मिलेगी। मैं प्रिंस और नेहा के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। और निश्चित रूप से, मैं पहली बार रिया और एल्विश के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।" रोडीज का प्रीमियर 11 जनवरी, 2025 को हुआ था। यह शो एमटीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है। ये भी पढ़ें :