Mahakumbh Girl: वसीम रिजवी के खिलाफ सनोज मिश्रा ने उठाया ये बड़ा कदम, मोनालिसा को लेकर लगाए थे आरोप
फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा वसीम रिजवी द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों की वजह से चर्चा में हैं।
Mahakumbh Girl: फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की वजह से नहीं बल्कि निर्माता जीतेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों की वजह से चर्चा में हैं। वसीम ने कथित तौर पर सनोज पर मोनालिसा का इस्तेमाल करने और उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया था। वीडियो में निर्देशक ने आरोप लगाया है कि वसीम रिजवी, रवि सुधा चौधरी, माही आनंद, मारुत सिंह और यूट्यूब चैनल के मालिक अभिषेक उपाध्याय नाम के पांच लोग उन्हें बदनाम और ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा ये लोग उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं। सनोज का दावा है कि इन लोगों ने मीडिया में झूठी बातें फैलाई हैं और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।