Mahakumbh 2025 : कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे, प्रयागराज
ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले इन दिनों भारत टूर पर है। यह बैंड भारत के कई शहरों में परफॉरमेंस दे चुका है।
Mahakumbh 2025 : ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले इन दिनों भारत टूर पर है। यह बैंड भारत के कई शहरों में परफॉरमेंस दे चुका है। हाल ही में बैंड में सिंगर क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (mahakumbh 2025) मेले में पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में क्रिस मार्टिन और उनकी प्रेमिका डकोटा जॉनसन एक कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। भारतीय परंपराओं का सम्मान करते हुए, इस जोड़े ने भगवा पोशाक पहनी हुई थी। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि क्रिस मार्टिन (chris martin) और डकोटा जॉनसन (dakota jhonson) कोल्डप्ले के म्यूजिक टूर के भारत में 16 जनवरी 2025 को भारत आए थे। बैंड ने मुंबई और अहमदाबाद में अपने संगीत कार्यक्रम आयोजित किए थे। दौरे का उनका आखिरी शो गणतंत्र दिवस (republic day)पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था।
#WATCH | Uttar Pradesh | Co-founder of the rock band Coldplay & singer Chris Martin at Prayagraj #MahaKumbhMela2025 pic.twitter.com/D7jjT0yf8n
— ANI (@ANI) January 27, 2025