Loveyapa Screening : लवयापा की स्क्रीनिंग के दौरान क्यों ट्रोल हुई रेखा ? जानें क्या है पूरा मामला
जुनैद खान और ख़ुशी कपूर की फिल्म लवयापा जल्द ही बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।
Loveyapa Screening : जुनैद खान और ख़ुशी कपूर की फिल्म लवयापा जल्द ही बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। रोमांटिक कॉमेडी यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में उनके फैंस जुनैद और ख़ुशी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। हाल ही में रिलीज़ से पहले, मंगलवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इन नए सितारे जुनैद और ख़ुशी के लिए अपना प्यार और सपोर्ट दिखाने के लिए आए। बता दें, इस स्क्रींनिंग में दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी नज़र आईं और उनका स्क्रीनिंग से एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही मिनटों में, नेटिज़ेंस ने प्रतिक्रिया दी और अपने आस-पास के सभी लोगों के साथ गर्मजोशी और सम्मान के साथ पेश आने के लिए उनकी सराहना की। हालांकि, कुछ लोगों ने रेखा को उनसे बड़ी उम्र का बताया। उन्होंने रेखा के पैर छूने की ज़रूरत पर सवाल उठाया। कई प्रशंसकों ने उनकी ख़ूबसूरती की भी प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, "रेखा जी - हमेशा की तरह - बेहद खूबसूरत।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह उनसे कम से कम 2 दशक बड़ी हैं!