Udit Narayan Kiss Controversy: कुनिका सदानंद ने किया सिंगर का बचाव, बोलीं- 'थाली में लड्डू आएंगे, तो..'
हाल ही में, एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने सिंगर उदित नारायण की किस कंट्रोवर्सी में उनका बचाव किया है। उन्होंने क्या कहा है, आइए आपको बताते हैं।
Udit Narayan Kiss Controversy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर उदित नारायण का पिछले महीने एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक कॉन्सर्ट में सेल्फी लेने आई फीमेल फैन को होंठों पर किस करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद उदित की काफी आलोचना हुई थी। अब, 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद सिंगर के सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि उदित पर सारा दोष मढ़ना सही नहीं है। कुनिका सदानंद ने उदित नारायण का बचाव करते हुए कहा, ''उदित नारायण जी ने किस किया, वह तो ठीक था, लेकिन गलत जगह पर किया। गाल पर कर देते लेकिन अब…मैं किसी को दोष नहीं दे रही हूं। अब लड़की भी तो आई थी सामने। आपने सारा दोष एक आदमी पर डाल दिया कि उन्होंने एक लड़की को कैसे किस किया। अब, अगर आपकी थाली में लड्डू सज के आएंगे तो फिर क्या आप खाएंगे नहीं उनको?'' पॉडकास्ट में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि स्टेज पर जब एक आर्टिस्ट परफॉर्म कर रहा होता है, तो वह एक अलग एक्सपीरियंस होता है। एक अलग जोश और एनर्जी होती है, जिसके चलते कई बार व्यक्ति को पता ही नहीं चलता कि उसने क्या किया। उनके शब्दों में, “स्टेज शो करना एक अलग फीलिंग होती है। आप बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं, फैंस आपको बहुत प्यार दे रहे होते हैं, तो आप अलग ही दुनिया में होते हैं। ऐसा लगता है, जैसे आप नशे में हो। उसी जोश में आप कभी-कभी ऐसा डांस स्टेप भी कर देते हैं, जिसका आपको अंदाजा नहीं होता कि आप ऐसा भी कर सकते हैं।''