एकनाथ शिंदे पर जोक करना कॉमेडियन कुणाल कामरा को पड़ गया भारी, सीएम फड़णवीस ने साधा निशाना कहा...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुणाल कामरा के एकनाथ शिंदे पर किये गए मजाक पर प्रतिक्रिया दी है।
Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर किये गए मजाक के कारण से उपजे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि व्यंग्य का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन किसी का अपमान नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कामरा को अपनी "निम्न-स्तरीय कॉमेडी" के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। फडणवीस ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। 2024 में लोग तय कर लिया कि असली शिवसेना नेता कौन है। उन्होंने कहा, कामरा को अपनी घटिया कॉमेडी के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। आप व्यंग्य कर सकते हैं, लेकिन किसी का अपमान नहीं कर सकते। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार डिप्टी सीएम ने कहा, "मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि जब वे बात कर रहे हों तो पुलिस की भागीदारी की आवश्यकता नहीं है।" शिवसेना नेताओं ने अपने पार्टी प्रमुख के खिलाफ कामरा की कथित 'गद्दार' टिप्पणी पर भारी आपत्ति जताई है। मुंबई के खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपने हालिया शो के दौरान कामरा ने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने में बदलाव करके शिंदे का मजाक उड़ाया। शिवसेना के लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के ने भी कामरा को "गंभीर परिणाम" भुगतने की चेतावनी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने शिंदे को निशाना बनाकर ऐसी टिप्पणियां करने के लिए उन्हें काम पर रखा था। कॉमेडी क्लब को हुए नुकसान को लेकर शिवसेना के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। शिवसेना के लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के ने भी कामरा को "गंभीर परिणाम" भुगतने की चेतावनी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने शिंदे को निशाना बनाकर ऐसी टिप्पणियां करने के लिए उन्हें काम पर रखा था। कुणाल कामरा ने कहा, ‘जो इन्होंने महाराष्ट्र के चुनाव में किया है. बोलना पड़ेगा… पहले शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई फिर शिवसेना से शिवसेना बाहर आ गई. एनसीपी एनसीपी से बाहर आ गई. एक वोटर को 9 बटन दे दीजिए. सब कन्फ्यूज हो गए. चालू एक जन ने किया था. वो मुंबई में बहुत बढ़िया एक जिला है थाणे वहां से आते हैं.’ इसके बाद कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की धुन गाना शुरू किया, ‘ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा हाये… एक झलक दिखलाये, कभी गुवाहाटी में छुप जाये… मेरी नजर से तुम देखो तो गद्दार नजर वो आये… मंत्री नहीं वो दलबदलू है और कहा क्या जाये. जिस थाली में खाए उसमें ही छेद कर जाए. मंत्रालय से ज्यादा फड़णवीस की गोदी में मिल जाए… तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे.’ ये भी पढ़ें : Kunal Kamra Shinde Controversy: कॉमेडी शो बना हंगामे का मंच, कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन