Katrina-Vicky Holi: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने परिवार संग मनाई होली, शेयर किए मस्ती भरे पल
बी-टाउन के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने परिवार संग पूरे उत्साह के साथ होली का जश्न मनाया। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।
Katrina Kaif Vicky kaushal holi celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने जब से एक्टर विक्की कौशल संग शादी की है, तब से वह हर इंडियन फेस्टिवल को अपने ससुराल वालों के साथ पूरे उत्साह के साथ मनाती हैं। 14 मार्च को जहां पूरा देश होली के त्योहार पर रंगों से सराबोर है, वहीं कैटरीना ने भी अपने पति विक्की और पूरे परिवार के साथ रंगों के इस जश्न को अच्छे से सेलिब्रेट किया। एक वीडियो में विक्की, कैटरीना और उनके माता-पिता अपने फैंस को 'होली की शुभकामनाएं' देते नजर आए। उनकी फोटोज को देखकर लगता है कि पूरे परिवार ने इस त्योहार को पूरे जोश और शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, "हमारी तरफ से आप सबको हैप्पी होली!!!" जबकि विक्की द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कैटरीना उनके चेहरे पर गुलाल लगाती नजर आ रही थीं। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि कपल एक साथ काफी अच्छा लग रहा था।