Kareena Kapoor : सैफ पर हुए हमले को लेकर इस फिल्म डायरेक्टर ने करीना कपूर पर साधा निशाना
पिछले महीने सैफ अली खान पर उनके घर हुए हमले को लेकर सारा बॉलीवुड सदमे में था। इसको लेकर सैफ सुर्ख़ियों में बना हुआ था।
Kareena Kapoor : पिछले महीने सैफ अली खान पर उनके घर हुए हमले को लेकर सारा बॉलीवुड सदमे में था। इसको लेकर सैफ सुर्ख़ियों में बना हुआ था। हाल ही में फिल्म निर्देशक आकाशदीप साबिर और उनकी पत्नी शीबा सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना को लेकर करीना कपूर (kareena kapoo) पर कटाक्ष किया। एक इंटरव्यू के दौरान आकाशदीप ने फिल्मों में वेतन के बारे में बात करते हुए कहा, कि पुष्पा 2 अल्लू अर्जुन के आकर्षण के कारण हिट हुई थी। इसलिए, अभिनेता को रश्मिका मंदाना से बहुत अधिक भुगतान किया गया था। आकाशदीप ने फिर करीना पर कटाक्ष किया और कहा कि चूंकि उन्हें नायकों से कम भुगतान किया जाता है, इसलिए वह चौकीदार नहीं रख सकती हैं। आकाशदीप ने बताया कि वह करीना कपूर को लंबे समय से जानते हैं। उन्होंने बताया, "(जब मैं उनसे मिला था) करीना एक बच्ची थीं। मैंने सैफ और करीना का समर्थन करने के लिए टीवी डिबेट में हिस्सा लिया। मैंने करिश्मा की कई फिल्मो का निर्देशन और निर्माण किया, उस समय करीना एक बच्ची थीं।" इस बीच आकाशदीप की पत्नी शीबा ने तब कहा, मुंबई के अधिकांश घरों में रात भर कर्मचारियों के लिए जगह नहीं होती है। इसके बाद में आकाशदीप ने कहा, वे बहुत कुछ झेल चुके हैं, मुझे लगता है कि हमें उन्हें ठीक होने देना चाहिए। मीडिया बिना किसी बात का मुद्दा बना रहा है।"