Kareena Kapoor : पैपराजी पर भड़की करीना कपूर कहा, भगवान के लिए हमे अकेला छोड़ दो !
सैफ पर हुए हमले को लेकर उनके परिवार के साथ पूरा बॉलीवुड परेशान है। इस बीच करीना कपूर खान पैपराज़ी पर भड़क गई।
Kareena Kapoor : सैफ पर हुए हमले को लेकर उनके परिवार के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड परेशान है। इस बीच करीना कपूर खान उनके घर की तस्वीरें और वीडियो क्लिक करने के लिए पैपराज़ी पर भड़क गई। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें जेह और तैमूर का नया खिलौना उनके घर पर आता हुआ दिखाई दे रहा है। करीना को पैपराज़ी की यह दखलंदाज़ी पसंद नहीं आई, इसके लिए उन्होंने पैप्स को फटकार लगाते हुए लिखा, "अब इसे बंद करो। हिम्मत रखो। भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो।" हालांकि, बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी। सैफ पर हमले के बाद करीना ने मीडिया और पैपराजी से प्राइवेसी की अपील की थी। करीना ने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपील की थी कि, "यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है, और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पपराज़ी अथक अटकलें और कवरेज से दूर रहें।" 16 जनवरी को बांद्रा में अपने सतगुरु शरण भवन में चाकू से हमले के दौरान कई बार चाकू घोंपने के बाद सैफ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।