Kantara Chapter-1: रिलीज से पहले विवादों में फंसी ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा चैप्टर-1, लगे ये आरोप
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म कंतारा चैप्टर 1 है, रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है। फिल्म पर कर्नाटक के स्थानीय लोगों के कुछ आरोप लगाएं हैं।
Kantara Chapter-1: ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म कंतारा चैप्टर 1 है, रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है। फिल्म पर कर्नाटक के स्थानीय लोगों के कुछ आरोप लगाएं हैं। इस फिल्म की शूटिंग राज्य के गवीगुड्डा के घने जंगलों में हो रही है। जिसको लेकर ख़बरें आ रही हैं, कि प्रोडक्शन टीम ने इस क्षेत्र में पर्यावरण और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाया है। ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' एक पीरियड हॉरर फैंटेसी एक्शन-थ्रिलर है, यह 2022 की ब्लॉकबस्टर कांतारा का प्रीक्वल है, जिसे शेट्टी ने खुद निर्देशित किया था। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित आगामी फिल्म में ऋषभ शेट्टी और जयराम मुख्य भूमिकाओं में हैं। चैप्टर 1 की शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी और नवंबर के आखिर में इसका पहला लुक और टीज़र जारी किया गया था। साउंडट्रैक और बैकग्राउंड स्कोर बी. अजनीश लोकनाथ द्वारा दिया गया है। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होगी। ये भी पढ़ें :