वडोदरा एक्सीडेंट को लेकर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
वड़ोदरा में हुए डरवाने हादसे को लेकर जान्हवी कपूर काफी परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जताई।
Janhvi Kapoor: पिछले हफ्ते वड़ोदरा में हुए डरवाने हादसे को लेकर जान्हवी कपूर काफी परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए जो कुछ भी हुआ उसपर अपने विचार शेयर किये और दुःख व्यक्त किया। बता दें, गुजरात के वडोदरा शहर में शुक्रवार को एक तेज रफ़्तार कार और दो पहिया में टक्कर हो गई। जिसमे एक महिला की मौके पर मौत हो चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह कार एक 20 साल के लॉ स्टूडेंट चला रहा था। जिसके बाद युवक ने सड़क पर निकलकर तमाशा करना शुरू कर दिया जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चौरसिया, जो नशे की हालात दिखाई देते हैं, चिल्लाते रहते हैं, “एक और राउंड? एक और राउंड?”। वीडियो में चौरसिया को वहां मौजूद लोगों ने पीटा, जिन्होंने बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मीडिया द्वारा एक्सेस किए गए सीसीटीवी फुटेज में, तेज गति से आ रही कार को दो स्कूटरों को टक्कर मारते हुए, सवारों को गिराते हुए और रुकने से पहले उन्हें घसीटते हुए देखा जा सकता है। जबकि पुलिस ने आरोपी रक्षित रवीश चौरसिया के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है, उसने दावा किया कि दुर्घटना की रात वह नशे में नहीं था।