क्या आने वाला है 'जब वी मेट' का सीक्वल ? डायरेक्टर इम्तियाज अली ने दिया हिंट...
जयपुर में IIFA 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर एक-दूसरे से बाते करते हुए देखे गए
Jab We Met: पिछले हफ़्ते जयपुर में IIFA 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर एक-दूसरे से बाते करते हुए देखे गए, इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे को गले भी लगाया था। इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको देखकर इनके फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस को यकीन नहीं हो रहा था कि इन दोनों ने आखिरकार एक-दूसरे से बात करने का फैसला किया और वो भी सबके सामने, सोशल मीडिया पर दोनों के काफी एडिट्स भी वायरल हो रहें हैं। अब फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। इम्तियाज अली ने कहा, "वास्तव में, मुझे यह बहुत दिलचस्प लगता है कि शाहिद और करीना की मुलाकात आईफा में हुई और लोग मुझसे 'जब वी मेट' के बारे में बात कर रहे हैं। शाहिद ने कहा है कि उन्हें लगता है कि मैं आगे बढ़ चुका हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई आगे बढ़ चुका है। 'जब वी मेट' को काफी समय हो गया है।