क्या साउथ की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहें हैं कार्तिक आर्यन ? मां ने किया खुलासा
अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो आजकल छाए ही हुए हैं, साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी पीछे नहीं हैं।
Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो आजकल छाए ही हुए हैं, साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी पीछे नहीं हैं। आये दिन उनका नाम किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता है। इन दिनों कार्तिका आर्यन का लिंकअप साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ किया जा रहा है। बता दें, श्रीलीला आशिकी फ्रेंचाइजी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। हाल ही में श्रीलीला को कार्तिक की फैमली गैदरिंग में भी देखा गया था। तब से इनकी डेटिंग की खबरें चरम पर है। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब कार्तिक की मां माला तिवारी ने हाल ही में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स 2025 के दौरान उनकी होने वाली बहु के लिए कुछ सवाल पूछे गए। इस दौरान उनके जवाब देते हुए माला तिवारी ने खुलासा किया कि वह अपने बेटे की पत्नी के रूप में एक अच्छी डॉक्टर चाहती हैं।