90 सेकंड से 3 मिनट तक! इंस्टाग्राम ने रील्स की लंबाई बढ़ाई, जानें और क्या होगा नया!
अब Instagram पर यूजर्स को पहले से ज्यादा लंबी रील्स अपलोड करने का मौका मिलेगा। अब 3 मिनट तक की रील्स अपलोड करने की सुविधा मिलेगी।
Instagram new features: इंस्टाग्राम ने क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब क्रिएटर्स 3 मिनट तक की लंबी रील्स अपलोड कर सकेंगे। साथ ही, इंस्टाग्राम अपने प्रोफाइल ग्रिड को भी बदलने वाला है। अब स्क्वेयर बॉक्स की जगह रेक्टेंगल बॉक्स दिखाई देंगे। इतना ही नहीं, कंपनी जल्द ही एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है, जहां दोस्तों की लाइक की हुई रील्स को एक अलग सेक्शन में देखा जा सकेगा। ये सारे अपडेट्स क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होंगे। इंस्टाग्राम के प्रमुख, एडम मोसेरी ने एक वीडियो में बताया है कि अब इंस्टाग्राम पर आप 3 मिनट तक की रील्स अपलोड कर सकते हैं। पहले यह सीमा 90 सेकंड की थी, क्योंकि इंस्टाग्राम शॉर्ट वीडियो पर ज्यादा ध्यान देता था। उन्होंने कहा कि कई क्रिएटर्स ने उन्हें फीडबैक दिया कि 90 सेकंड का समय काफी कम है। इसलिए अब रील्स की लंबाई बढ़ाने का फैसला किया गया है। उनका मानना है कि इससे लोगों को अपनी कहानियां और बेहतर तरीके से शेयर करने में मदद मिलेगी। इससे पहले, यूट्यूब ने भी अपने शॉर्ट्स वीडियो की समय सीमा बढ़ाकर 3 मिनट कर दी थी।