राकेश रोशन ने किया खुलासा, हकलाने से परेशान होकर ऋतिक रोशन ने खुद को बाथरूम में कर लिया था लॉक
अपने एक हालिया इंटरव्यू में फिल्ममेकर राकेश रोशन ने खुलासा किया कि उनके बेटे ऋतिक रोशन ने हकलाने की वजह से खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था।
Hrithik Roshan's stammering issue: ऋतिक रोशन हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें किसी खास परिचय की जरूरत नहीं है। उनके डैशिंग लुक की वजह से उन्हें 'ग्रीक गॉड' भी कहा जाता है। एक्टिंग के साथ-साथ ऋतिक अपने शानदार डांस मूव्स के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपनी फ़िल्म 'कहो ना...प्यार है', 'वॉर', 'कृष' और 'धूम 2' में अपनी एक्टिंग का लोह मनवा चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मो में आने से पहले ऋतिक हकलाने की समस्या से परेशान थे, जिसकी वजह से उन्होंने खुद को बाथरूम में लॉक कर लिया था। राकेश ने बताया कि ऋतिक हकलाने की समस्या को ठीक करने के लिए हर सुबह एक घंटा अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू अखबारों को पढ़कर धाराप्रवाह बोलना सीखते थे। वैसे ऋतिक ने भी पहले हकलाने की समस्या के बारे में बताया था, जबकि अब राकेश ने बताया है कि पिछले 10-12 सालों से ऋतिक बिना हकलाए बोलते हैं।