हिमेश रेशमिया का पहला इंटरनेशनल कॉन्सर्ट, 21 दिसंबर को दुबई में होगा 'सुरूर का सैलाब''
Himesh Reshammiya News: रॉकस्टार हिमेश रेशमिया के ग्लोबल फैंस के लिए आई है खुशखबरी! हिट-मशीन हिमेश रेशमिया ने अपने सुपरहिट Cap Mania Tour का इंटरनेशनल लेवल पर ऐलान कर दिया है। सिंगर ने इसका प्रोमो जारी करते हुए कहा कि अब आएगा “सुरूर का सैलाब” और “म्यूज़िकल सुनामी”! मुंबई और दिल्ली में ज़बरदस्त शो के बाद अब हिमेश रेशमिया 21 दिसंबर को दुबई में अपना पहला इंटरनेशनल शो करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत के शो तो सिर्फ़ ट्रेलर थे — असली धमाका अब ग्लोबल स्टेज पर होगा! अब दुबई शो के ऐलान के साथ, फैन्स बेसब्री से इस इंटरनेशनल म्यूज़िकल एक्स्ट्रावैगेंज़ा का इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में, हिमेश ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है — उन्हें Bloomberg की दुनिया के सबसे प्रभावशाली पॉप स्टार्स की लिस्ट में जगह मिली है, जहाँ वे एकमात्र भारतीय कलाकार हैं जो इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल हुए हैं।