Hardik Pandya: कौन हैं जैस्मीन वालिया ? हार्दिक पांड्या के साथ क्यों जुड़ रहा है नाम, जानें पूरा मामला
ल ही में ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया मैच देखने पहुंची। पिछले कुछ समय से जैस्मीन और हार्दिक के लिंकअप की ख़बरें आ रही थी
Hardik Pandya: हाल ही में भारत बनाम पकिस्तान मैच के दौरान ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया मैच देखने पहुंची। इस दौरान वे स्टैंड में अक्षर पटेल की पत्नी के बगल में बैठकर टीम का उत्साह बढ़ा रही थी। आपको बता दें, पिछले कुछ समय से जैस्मीन और हार्दिक पांड्या के लिंकअप की ख़बरें आ रही थी, लेकिन मैच में जैस्मीन की मौजूदगी ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। हालांकि प्रशंसकों का अनुमान है कि भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ब्रिटिश गायिका जैस्मीन को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। न तो हार्दिक और न ही जैस्मीन ने अपने रिश्ते के बारे में चर्चाओं की पुष्टि की है। जैस्मीन मूलतः भारत से हैं और उनका विदेश में शानदार संगीत करियर है। इंस्टाग्राम पर उनके 700K से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं और उन्होंने 1500 से ज़्यादा पोस्ट किए हैं। जैस्मीन को भारत और यूनाइटेड किंगडम दोनों जगहों से प्रशंसक मिले हैं।