Govinda Discharged From Hospital: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में एक हादसा हुआ। जिसमें उनके पैर में गोली लगने की घटना हुई। अब एक्टर को 4 अक्टूबर को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' जो अपने डांस के लिए बहुत मशहूर है। एक्टर ने अस्पताल से अपनी हेल्थ डिटेल भी फैंस के साथ शेयर की।
डिस्चार्ज होने के सामने आई गोविंदा की पहली झलक
गोविंदा को मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में 3 दिन भर्ती रहने के बाद छुट्टी मिल गई है। एक्टर को अस्पताल से 1 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है, वह अपनी रेड कलर की कार से पत्नी सुनीता संग घर की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल के बाहर उन्हें देखने के लिए बहुत भीड़ भी जमा हो रखी हैं। सभी को देख एक्टर बहुत खुश हो गए और सबसे हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।
एक्टर हेल्थ अपडेट
गोविंदा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सभी को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कहा, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद... अब मैं ठीक हो गया हूं। आप सभी ने मेरे लिए जो दुआ कि थी उसके लिए मैं आप सभी का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करता हूं।' इसके पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कहा था कि, 'घर पर डॉक्टर ने 6 हफ्ते का बेडरेस्ट करने को कहा है, तो हम ज्यादा किसी से नहीं मिल पाएंगे क्योंकि इन्फेक्शन होने का डर है।'
ये था पूरा मामला
गोविंदा के साथ हाल में ही में गोली लगने की घटना हुई थी। ऐसे में बता दें कि एक्टर की खुद की गलती की वजह से उन्हें पैर में गोली लगी। परन्तु अभी एक्टर के पैर से गोली निकाल दी गई थी। इसपर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का भी रिएक्शन सामने आया था। जहां उन्होंने गोविंदा के स्वस्थ के बारे में लोगों को अपडेट किया था।