Elvish Yadav : एल्विश यादव पर पीएफए कार्यकर्ता ने दर्ज करवाई एफआईआर, कहा जान से मार सकता है...
पिछले साल 2024 में, बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव को सांप के जहर-रेव पार्टी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
Elvish Yadav : पिछले सालमार्च 2024 में, बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव को सांप के जहर-रेव पार्टी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। रेव पार्टियों में सांप के जहर की व्यवस्था करने के आरोप में उन्हें नोएडा में वन्यजीव अधिनियम के तहत एक मामले का सामना करना पड़ा। अब वे एक नए विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में PFA कार्यकर्ता सौरभ गुप्ता ने एल्विश के और उनके सहयोगियों द्वारा धमकी, पीछा करने और हत्या की साजिश के लिए एक रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है। PFA (पीपुल फॉर एनिमल्स) जो भारत में एक पशु कल्याण संगठन है। सौरभ ने अपनी शिकायत में एल्विश द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के बारे में भी बात की है जिसमें यूट्यूबर ने गुप्ता को अगवा करने और जान से मारने की धमकी दी है। एल्विश फिलहाल लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में नजर आ रहे हैं जिसमें उनके साथ अब्दु रोजिक भी हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में यूटूबेर से पूछताछ भी कर सकती है। ये भी पढ़ें :