Dude OTT Release Date: डूड इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज़, जानें कब और कहां देखें
यह फिल्म पाँच भाषाओं - तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी।
Dude OTT Release Date: सिनेमाघरों में सफलता के झंडे गाड़ चुकी लव-कॉमेडी फिल्म 'डूड' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। कीर्तिस्वरन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन और ममिथा बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 17 अक्टूबर, 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ (Dude OTT Release Date) हुई थी।
कब और कहां होगी रिलीज़?
प्रशंसकों के लिए यह बहुप्रतीक्षित ओटीटी रिलीज़ 14 नवंबर, 2025 को नेटफ्लिक्स पर होगी। यह फिल्म पाँच भाषाओं - तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज़ की घोषणा इस मज़ेदार लाइन के साथ साझा की, "एक डूड, एक हज़ार समस्याएँ, कोई समाधान नहीं।" दमदार कलाकार और प्रभावशाली तकनीकी टीम ने फिल्म 'डूड' (Dude OTT Release Date) को ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। इसमें प्रदीप रंगनाथन और ममिथा बैजू के साथ-साथ आर. सरथकुमार, रोहिणी, हृदु हारून, ऐश्वर्या शर्मा, द्रविड़ सेल्वम, नेहा शेट्टी और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। यह कीर्तिस्वरन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है और साईं अभ्यंकर ने संगीत दिया है। निक्केथ बोम्मी ने छायांकन और भरत विक्रमन ने संपादन का काम संभाला है। सेट डिज़ाइन लता नायडू ने, कॉस्ट्यूम डिज़ाइन पूनमा रामासामी ने और कला डिज़ाइन पी.एल. सुबेंदर ने किया है।Tamil film #Dude will premiere on Netflix on November 14th. Also in Tel, Kan, Mal, Hin. pic.twitter.com/wYG5w9cJSy
— GLOBAL OTT (@global_ott) November 5, 2025