Diwali Wishes From Celebs: परिणीति चोपड़ा से करीना कपूर तक, इन स्टार्स ने शेयर की फैंस के साथ खास बधाई
दिवाली के त्योहार पर बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को खास बधाई संदेश दिए हैं। परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, रकुल प्रीत सिंह, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और करीना कपूर जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत लुक के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
Diwali Wishes From Celebs: दिवाली की धूम हर तरफ नजर आ रही है, पूरा देश दीपों का त्योहार मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने फैंस के साथ कुछ खास बधाई शेयर की हैं, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, रकुल प्रीत सिंह, माधुरी दीक्षित से लेकर विद्या बालन तक ने त्योहार की शुभकामनाएं दी है। कई सेलेब्स की शादी के बाद ये पहली दिवाली होने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना दिवाली लुक भी शेयर किया है। तस्वीरों के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा- विश यू ऑल चमकीला दिवाली।