धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर रिस्टोर की फोटोज, फैंस ने कहा पैचअप लोडिंग
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा पिछले कुछ दिनों से अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे।
Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा पिछले कुछ दिनों से अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। हाल ही में चैम्पियन ट्रॉफी के दौरान युजवेंद्र अपनी आरजे महवास के साथ देखे गए, जिसके बाद धनश्री वर्मा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर युजवेंद्र चहल के साथ कई तस्वीरें अनआर्काइव कर दी। आपको बता दें, इनके तलाक को लेकर क़ानूनी कार्यवाही जारी है। धनश्री के इस कदम को फैंस जलन का नाम भी दे रहें हैं। इसके अलावा कुछ फैंस को इनके पैच की उम्मीद भी है।
धनश्री वर्मा ने चहल के साथ तस्वीरें की अनआर्काइव
धनश्री ने पिछले साल चहल के साथ अपनी सभी तस्वीरें और वीडियो आर्काइव कर दिए थे, जिससे दोनों के बीच दरार या अलगाव की अफवाहों को जोर मिला। यहां तक कि 2020 की उनकी शादी की तस्वीरें भी अब उनके अकाउंट पर नहीं थीं। सोमवार को, पोस्ट फिर से दिखाई दिए, जिसका मतलब है कि धनश्री ने उन्हें अनआर्काइव कर दिया था। इनमें उनकी डेट्स, आउटिंग, कोलाब ब्रांड पोस्ट और यहां तक कि शादी और अन्य मौकों की तस्वीरें भी शामिल हैं।युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)ने 2020 में कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी धनश्री वर्मा के साथ शादी रचाई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों 2024 में अलग हो गए थे, लेकिन दोनों ने इस पर चुप्पी बनाए रखी। पिछले महीने, चहल के वकील नितिन के गुप्ता ने एक बयान में कहा, "चहल ने धनश्री के साथ आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए समझौता किया। आपसी सहमति से तलाक के लिए एक याचिका माननीय पारिवारिक न्यायालय, बांद्रा के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। फिलहाल इस मामले में क़ानूनी कार्यवाही चल रही है।- जानें कौन हैं नितांशी गोयल, जिन्होंने आलिया भट्ट-कैटरीना कैफ को हराकर जीता 'IIFA बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड
- Saif-kareena divorce: करीना कपूर खान और सैफ अली खान लेंगे तलाक? ज्योतिषी ने कहा- '1.5 साल के भीतर...'
- IIFA 2025 में छाए 'पंचायत' के सचिव जी, कृति सेनन-विक्रांत मैसी ने भी जीता अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट